





नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के ठाकुर मोहल्ला स्थित श्री नवदुर्गा गणेश मंडल के तत्वावधान में विराजित ‘ठाकुर च राजा’ का भव्य विसर्जन चल समारोह निकाला गया। गणेश प्रतिमा की विदाई के लिए निकले चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भजनों और गणपति बप्पा के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। चल समारोह को भव्य रूप देने के लिए मंडल द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। दिल्ली के अक्की अघोरी मंडल ने अपनी विशेष प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
झांकियां और लेजर लाइट ने खींचा ध्यान….
चल समारोह में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं लेजर लाइट की रंग-बिरंगी रोशनी ने समारोह की भव्यता बढ़ा दी। झांकियों और रोशनी से सजा चल समारोह नगर में चर्चा का विषय रहा।
भोपाल के डीजे पर गूंजे गणेश भजन….
समारोह में भोपाल के प्रसिद्ध डीजे पर गणेश भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ चल समारोह में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
आतिशबाजी ने बढ़ाया उत्साह….
विसर्जन चल समारोह के दौरान रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। आतिशबाजी, लेजर लाइट, झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
श्रद्धा के साथ दी विदाई….
गणेश उत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने ‘ठाकुर च राजा’ को श्रद्धा और भावनाओं के साथ विदाई दी। मंडल सदस्यों ने आयोजन में सहयोग के लिए नगरवासियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणेश भक्तों की मौजूदगी रही। देर रात 2 बजे जेल रोड स्थित घाट पर पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

