
नर्मदापुरम / जनशिक्षा केंद्र मिसरोद के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल डूडूगाव में कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद शनिवार को संपन्न हुआ। जनशिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार इस वर्ष माह के दूसरे शनिवार को कक्षा 1, 2 का तीसरे शनिवार को कक्षा 3 से 5 के चौथे शनिवार को कक्षा 6 से 8 का शैक्षिक संवाद के निर्देशों का पालन करते हुए शैक्षिक संवाद किया गया। जिसमें मुख्य विषय सीखने की प्रक्रिया में टी एल एम जिसमें अगस्त माह में हुए शैक्षिक संवाद के पोस्ट टेस्ट एवं पुनरावलोकन पर चर्चा की गई। टी एल एम एक उपयोग अनेक के बारे में चर्चा की गई, टी एल एम किस प्रकार से करते है।
केस स्टडी के माध्यम से सीखना एवं टी एल एम की प्रक्रिया क्या है संवाद का उद्देश्य आदि पर चर्चा कर गतिविधियाँ भी कराई गई।
सहज कर्ता अफरोज अली ने सभी शिक्षकों को पोस्ट टेस्ट करके लाने को कहा सभी ने आज के शैक्षिक संवाद का पोस्ट वर्क फॉर्म फीड किया एवं सभी को सूचना दी गई कि माह अक्टूबर 2026 में किसी भी कक्षा का शैक्षिक संवाद नहीं होगा। माह नवंबर से जनवरी तक लगातार दिए गए निर्देशों के आधार पर शैक्षिक संवाद होते रहेंगे।

