
नर्मदापुरम / विधानसभा चुनाव में अभी समय बाकी है, लेकिन नर्मदापुरम जिले की राजनीति में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर भाजपा संगठन के भीतर संभावित चेहरों और राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन की चर्चाएं हैं, वहीं कांग्रेस भी मजबूत उम्मीदवार की तलाश में जुटी हुई है।
जिले की चार विधानसभा सीटों में नर्मदापुरम, सिवनी मालवा, सोहागपुर और पिपरिया शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। सोहागपुर में मुकाबला अपेक्षाकृत नजदीकी रहा था। वर्ष 2023 में भाजपा के विजयपाल सिंह ने कांग्रेस के पुष्पराज सिंह को 1,762 मतों से हराया था।
नर्मदापुरम में दादागुरु के नाम की चर्चा….
नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र में संभावित चेहरों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं अभी से तेज हैं। इसी बीच संत दादागुरु का नाम भी संभावित दावेदार के रूप में चर्चा में बताया जा रहा है। संत के रूप में उनकी पहचान और क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए उनके चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है।
हालांकि, दादागुरु की ओर से चुनाव लड़ने अथवा किसी दल से उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। इसलिए फिलहाल उनका नाम संभावित चेहरों की चर्चा तक ही माना जा रहा है।
डॉ. सीतासरन शर्मा की भूमिका अहम….
नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की भूमिका आगामी चुनावी समीकरणों में महत्वपूर्ण रहेगी, डॉ. शर्मा लंबे समय से भाजपा की राजनीती मैं मजबूत पकड़ बनाये हुए हैं।

