
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में इन दिनों जिले भर में आबकारी टीम के द्वारा मदिरा के अवैध संग्रहण, विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वृत्त नर्मदापुरम ‘अ’ के बालागंज, मालाखेड़ी, गिन्नी कम्पाउंड, सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के आसपास, बंगाली कॉलोनी, सिकलीकर मोहल्ला, बी. टी.आई, मदरवाड़ा, पिचिन घाट, भीलपुरा आदि सभी संदिग्ध स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जिसमें 45 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा,40 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 150 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 27,000/-है। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा34(1)(क) के तहत 5 प्रकरण कायम किए गए। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारीअभिलाष पाठक, आबकारी उप निरिक्षक आर. पी. निमोदा, हितेश बिसोरिया, मुख्य आरक्षक दुर्गा प्रसाद मांझी, राजेश गौर एवं आबकारी आरक्षक धर्मेन्द्र, योगेंद्र, माया रौनक, कंचना इसके अतिरिक्त पुलिस आरक्षक स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा ।

