
नर्मदापुरम / सोहागपुर थाना अंतर्गत साइबर ठगो ने एक युवक के साथ स्कूल में ईंट और सीमेंट डालने का फोन करके 52,865 की ठगी कर दी।इस मामले में फरियादी नंदलाल चौधरी रामगंज वार्ड सोहागपुर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वही पिपरिता थाना अंतर्गत भी एक ऐसा मामला दर्ज हुआ है। बताया गया कि पिपरिया थाना अंतर्गत पीजी कॉलेज के पास रहने वाले कन्हाई कुमार कायस्थ के बैंक अकाउंट से साइबर ठग ने 43,500 रुपए गायब कर दिए। इस मामले में पिपरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

