
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत रेवा सिटी कालोनी निवासी राजकुमार गर्ग के घर पर चोरों ने सेंध लगा दी। इस दौरान चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित डेढ़ लाख रूपए नगद लेकर रफूचक्कर हो गए। देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी राजकुमार गर्ग रेवा सिटी कालोनी निवासी है। उनके घर पर अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने की चैन,दो सोने की अंगूठी, दो सोने के कड़े, चांदी के बर्तन, सहित डेढ़ लाख रूपए नगद लेकर चले गए। जिस पर देहात थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वही इटारसी थाना अंतर्गत ग्राम बहमनगांव खुर्द में अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात सहित 16,000 रुपए नगदी से हाथ साफ कर दिया। इस मामले में इटारसी पुलिस ने बहमनगांव निवासी फरियादी गणेश चौरे की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

