
नर्मदापुरम / इटारसी / सिटी थाना अंतर्गत एमजीएम कॉलेज के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पुलिस पर जाकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के जेब में मिले पर्स में आधार कार्ड था, जिसमें सुनील मालवीय लिखा था। सुनील न्यास कालोनी पानी की टंकी के पास का निवासी था। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर कॉलेज के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये थे। बताया जाता है कि मृतक के पास मिली थैली में भी कुछ सामान मिला है। शव के गले में, हाथ पैर में और सिर में चोट के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

