
नर्मदापुरम / शहर में अधिकतर पेयजल पाइप लाइनों में टोटी तो लगी हुई है लेकिन टोटी बंद होने के बाद भी पानी व्यर्थ बहता रहता है और कई नलों में तो बरसों से टोटी भी नहीं लगी है। पोस्ट ऑफिस घाट पर लगी टोटी से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पानी की कीमत तो उस जगह जानी जाती है कि जब एक-एक बाल्टी पानी के लिए लोग अपने घरों से दो-दो किलोमीटर दूर जल स्रोत से पानी लेकर आते हैं। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा कोई समुचित उपाय नहीं किए गए हैं और तो और नगर पालिका की लापरवाही का आलम यह भी है कि शाम के अंधेरा होने के 1 घंटे पूर्व भी स्ट्रीट लाइट जला दी जाती है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से जब हमने बात की तो उन्होंने जवाब दिया कि जल्द ही ऑटोमेटिक कंट्रोल यूनिट लगने वाली है और अंधेरा होते ही लाइट जल जाएगी, लेकिन वह जब लगेगी तब ऑटोमेटिक सिस्टम काम करेगा। इस संबंध में कि अंधेरा होने के 1 घंटे पहले लाइट क्यों जला दी जाती है, तो उन्होंने जवाब दिया कि जो पंप ऑपरेटर है वही लाइट जलाते हैं। एक घंटे पूर्व स्ट्रीट लाइट जलने से नगर पालिका को के बिजली के बिल में व्यर्थ बढ़ोतरी होती है, संबंधित अधिकारी बेखबर हैं उनके कान पर जू तक नहीं रेंग रही है।

