
नर्मदापुरम / निर्माण कर तो ठीक है लेकिन उसकी वजह से अगर किसी को दिक्कत आ रही है तो इस पर नगर पालिका को ध्यान देना होगा और इस समस्या से लोगों को निजात दिलाना होगा। वार्ड क्रमांक 2 में जैन मंदिर के सामने इस समय जैन समाज का 10 दिन का पर्व चल रहा है और जैन समाज के लोग जैन मंदिर में प्रतिदिन कार्यक्रम में आते हैं। लेकिन जैन मंदिर गली के सामने एक मकान के निर्माण कार्य की वजह से उसे मकान के मलवा वगैरा बोरियों में भरकर गलियों में रख दिया गया है और गली के दूसरे छोर पर काली गिट्टी पड़ी है, जिसकी वजह से ऑटो और चार पहिया वाहन को आने-जाने में दिक्कत होती है और यह मटेरियल कई दिनों से पड़ा है, जिस वजह से राहगीरों को निकालने में परेशानी हो रही है।

