
नर्मदापुरम / सांसद संवाद केंद्र कार्यालय, नर्मदापुरम स्थित निज निवास पर सोमवार को भगवान श्री विराजेश्वर महागणपति जी की महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। महाआरती पूज्य गुरुदेव श्री सोमेश परसाई जी के सानिध्य में संपन्न होगी।
राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने बताया कि महाआरती का आयोजन आध्यात्मिक और धार्मिक लाभ के उद्देश्य से किया जा रहा है।
सभी धर्मप्रेमी बंधुओं और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महाआरती में शामिल होकर भगवान श्री विराजेश्वर महागणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और पुण्य लाभ अर्जित करें। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहभागिता का आग्रह किया है।

