

नर्मदापुरम / आजाद अध्यापक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में 20 सितंबर को एक साथ सामूहिक उपवास कर टेट परीक्षा, ई अटेंडेंस रुकवाने की समस्याओं को लेकर नर्मदापुरम जिले में जिला अध्यक्ष मधु हुरमाडे के नेतृत्व में जिले भर से शिक्षक स्व. प्रशांत दुबे चौक (पीपल चौक) से जिला कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली कर सामूहिक उपवास किया तथा मुख्यमंत्री के नाम हंस कुमार ओंनकर नायब तसीलदार को मांग पत्र सौंपा गया।जिसमें मांग की गई कि अध्यादेश लाकर टेट परीक्षा रुकवाएं जाई तथा नियुक्त दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पेंशन ग्रेच्युटी प्रदान की जाए। NPS की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। इसी के साथ अव्यवहारिक ई अटेंडेंस को भी बंद करने की मांग की गई। इसी के साथ सभी शिक्षकों ने टेट परीक्षा विरोध में परीक्षा फॉर्म न भरने का भी संकल्प लिया। दिनांक 27 सितंबर से सयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में टेट परीक्षा सहित अन्य शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु भोपाल में होने वाले अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया।इस मौके जिला अध्यक्ष मधु हुरमाडे, राजेंद्र सिंह रघुवंशी, कमलेश यादव, रामस्वरूप भारती, धनराज कापसे, भरत चौरे, शालिकराम कीर, सहदेव झरबड़े, सतीश दुबे, करण सिंह बकोरिया एवं जिले के सैकड़ो अध्यापक उपस्थित हुए।

