

नर्मदापुरम / रसूलिया स्थित फौजदार पेट्रोल पंप के सामने नवयुवक गणेश उत्सव समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल के सहयोग से साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं श्री गणेश महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने शामिल होकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भगवान श्री गणेश की महाआरती में सहभागिता की।
समिति के राकेश धाकड़ एवं अभिजीत मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से महाआरती की गई। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और जय श्री राम तथा जय बजरंग बली के जयघोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम में प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी, जिला अध्यक्ष राजवीर गौर, जिला महामंत्री अंशुल राय, जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी पं. दीपक उपाध्याय, नगर अध्यक्ष रवि शर्मा, नगर उपाध्यक्ष आशीष चौहान एवं नगर मंत्री विजय मेहरा सहित राष्ट्रीय बजरंगदल के सदस्य एवं सेकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थित में आयोजन सफल हुआ।
वहीं गणेश उत्सव समिति की ओर से राकेश धाकड़, अभिजीत मीणा, यश वर्मा, अभिषेक धुर्वे, अमन धुर्वे एवं राजा धुर्वे सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकता, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

