
नर्मदापुरम / आयुष विभाग, नर्मदापुरम द्वारा ‘आयुर्वेद दिवस – 2026’ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय “निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” (Ayurveda for a Healthier Tomorrow) की थीम पर आधारित होगा, जिसका उद्देश्य जन-जन को स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ना है।
शिविर से दिनांक 23 सितम्बर 2026 समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक स्थान आयुष विंग, जिला चिकित्सालय परिसर (गेट नं. 4), नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) आयोजक आयुष विभाग, नर्मदापुरम (म.प्र.) में आयोजित होगा।
शिविर में मिलने वाली प्रमुख सेवाएँ एवं परामर्श इस शिविर में आने वाले नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न सेवाएँ निःशुल्क प्रदान की जाएँगी: निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य की व्यापक जांच।
रोग मार्गदर्शन विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से संबंधित परामर्श। दीर्घकालिक व जीवनशैली जनित रोग पुरानी बीमारियों एवं अनियंत्रित दिनचर्या से जुड़े रोगों के समाधान पर विशेष मार्गदर्शन। औषधि एवं आहार-विहार सलाह उपयुक्त आयुर्वेदिक औषधियों के साथ-साथ सही खान-पान और दिनचर्या संबंधी दिशा-निर्देश।
प्रकृति एवं जीवनशैली जागरूकता व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु जन-जागरूकता। योग एवं दिनचर्या मार्गदर्शन नियमित योग एवं स्वस्थ दिनचर्या को जीवन में शामिल करने के तरीके।
जनता से अपील आयुष विभाग ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस शिविर का लाभ उठाएँ और स्वस्थ जीवनशैली, रोगों की रोकथाम तथा समग्र कल्याण के लिए आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

