

नर्मदापुरम / शहर के ग्वालटोली गुरुद्वारा में आयोजित “सिंधु कला प्रदर्शनी” नई सोच नई पहल के साथ। इस अवसर पर मातृशक्ति एवं स्थानीय शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई शिल्पकारी वस्तुओं, हस्त निर्मित उत्पादों, शुद्ध स्वाद पदार्थों एवं सजावटी सामग्रियों के स्टाल लगाए गए।
यह आयोजन स्थानीय कला, संस्कृति एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा के लिए एवं घर बैठी मात्र शक्तियों को एक रोजगार देने के लिए किया गया।
श्रीमती रेखा रतलानी ने बताया कि इस सुंदर एवं सार्थक आयोजन में पूज्य पंचायत गोकुलपुरी, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा एवं शहर के गणमान्य नागरिक अनेक संख्या में उपस्थित रहे।
सिंधी कला प्रदर्शन में कुछ इनाम भी रखे गए थे। जिसमें प्रथम स्टॉल श्रीमती महक वरयानी एवं द्वितीय श्रीमती सरला नवलानी का रहा, साथ ही विजिट करने आए अनेकों लोगों का लकी ड्रा भी रखा गया, जिसमें रचना वरयानी का प्रथम एवं श्रीमती रेखा मूलचंदानी का द्वितीय रहा।
कार्यक्रम में सिंधी पंचायत अध्यक्ष राम नवलानी, मनोहर बडानी, महेश खत्री, वेद खत्री, सुरेश हसीजा, सुरेश मूलचंदानी, सतीश बडानी, भजन नवलानी सहित मातृशक्ति बहुताएत संख्या में उपस्थित रही ।
स्थानीय हुनर को सम्मान •मातृशक्ति को प्रोत्साहन• आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम के नारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्रीमति रेखा रतनानी ने बताया कि आगे इसी तरह और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

