
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में डोल ग्यारस पर्व 22 सितंबर 2026 को आयोजित विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि डोल ग्यारस पर्व पर होने वाली विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम में अतिथि पूज्य धर्माचार्य पंडित पुनीत दुबे, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संरक्षक प्रवीण अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह राजपूत, जिला सह मंत्री कार्यक्रम संचालक सनूप सिंह यदुवंशी, कार्यक्रम संरक्षक महेश गोयल, ऋषिकांत पटवा, पार्षद डॉ. किरण राठौर, एल्डरमैन कमलेश लोवंशी, नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर सेवा प्रमुख मंच संचालक विनोद रघुवंशी, रामबाबू रघुवंशी मंडी वाले, अनुराग यादव, नगर मातृशक्ति सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया, ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर आदि की उपस्थिति में भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । धर्माचार्य पंडित पुनीत दुबे ने कहा कि धर्म की राह बड़ी कठिन होती हे ओर इस विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता के माध्यम भारतीय संस्कृति और लोकगीतों में भक्ति सत्संग का यह अनूठा आयोजन ओर इसको निरंतर करना आयोजन समिति के लिए भी बड़ा उदाहरण आयोजन समिति भव्य आयोजन सफलता पूर्वक करे हम सभी सहभागी बने और इस धर्ममार्ग को बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी हे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह राजपूत ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम भगवान को आव्हान करना यही हमारी संस्कृति है। डोल ग्यारस पर्व पर प्रतिवर्ष आयोजित करने बाली आयोजन समिति निरंतर आगे भी भव्य आयोजन करती रहे ऐसी शुभकामना है, धर्म संस्कृति के लिए खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है।
विहिप जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संरक्षक प्रवीण अवस्थी ने कहा कि लोक गीतों से हमारी संस्कृति भरी पड़ी है, भक्ति ग्रंथों का मेल और हमारे कलाकारों सुंदर उनका वर्णन गीतों की प्रस्तुति लोककलाओं को जीवंत करती है ।
विराट इनामी भजन मंडली प्रतियोगिता में मुख्य रूप कैलाश पाटिल, बलराम अश्वारे, गजराज मालवीय, जानू देवड़ा, दीपक सेन, भोला केवट, ओम सराठे, दिलीप घावरी के साथ ही बड़ी संख्या में आयोजन समिति कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

