
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम केग्वालटोली में कल 20 सितंबर दिन रविवार को रात्रि 8:30 बजे विराट से हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण बाल गणेश महाराज समिति एवं विवेकानंद युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार कवि सम्मेलन प्रदेश के प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम में सुभाष भारती, सुनील सवला, नवीन निश्चल, मगला केवट, हिमांशु शर्मा, सहित अन्य कवियों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन ग्वालटोली लश्कर चौक वार्ड नंबर 30 में किया जा रहा है।
कवि सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया जाएगा। आयोजक समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

