
नर्मदापुरम / गणेश उत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी शाखाओं द्वारा ‘घर का मंदिर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य घर-घर में सनातन परंपराओं के अनुरूप बप्पा का पूजन और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य शर्त यह रखी गई है कि उनके घर के मंदिर व भगवान श्री गणेश जी का श्रृंगार पूर्णतः पारंपरिक भारतीय सांस्कृतिक शैली में होना चाहिए, जिसमें प्राकृतिक फूलों, आम के पत्तों, रंगोली, मिट्टी के दीयों और पारंपरिक वस्त्रों के उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक प्रतिभागी अपने घर के मंदिर में सजे श्री गणेश जी की सुंदर तस्वीर 24 सितंबर, 2026 तक व्हाट्सएप नंबर 8109246928 या 8602474161 पर भेजकर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। प्राप्त प्रविष्टियों में से चुने गए श्रेष्ठ शीर्ष 10 विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण यह रहेगा कि इसमें भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं की तस्वीरों को मिलाकर एक भव्य स्मृति कोलाज तैयार किया जाएगा। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनुषा शर्मा और मातृशक्ति की जिला संयोजिका अर्चना मालवीय ने नर्मदापुरम जिले के समस्त सनातन धर्मावलंबियों से अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का पालन करते हुए इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उक्त जानकारी अनुरुद्ध चंसौरिया, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

