
नर्मदापुरम / सोहागपुर / सामान्य वनमंडल के डीएफओ गौरव शर्मा के दिशा निर्देशन में एवं एसडीओ अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सोहागपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमन्त शर्मा ओर उनकी टीम ने निगरानी गश्त के दौरान उप परिक्षेत्र बागरा के परिसर के उत्तर बागड़ा के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 322 में अवैध मुरम उत्खनन करते हुए एक जेसीबी (पोकलेन) मशीन को जब्त किया है। मौके पर मशीन ऑपरेटर से वाहन संचालन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर विभाग ने पंचनामा तैयार कर मशीन को जब्त कर उप परिक्षेत्र बागड़ा चौकी पर खड़ा कराया। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई जारी है। फिलहाल वन विभाग ने मशीन जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है और अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं। उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक बागड़ा मुकेश दारसिया, परिसर रक्षक बागड़ा राकेश राजपूत, परिसर रक्षक दक्षिण बागड़ा देवेंद्र शर्मा, वनपाल राजेंद्र भिलाला, पवन पटेल, वनरक्षक राघवेंद्र कटारे, राजेश भिलाला, रोहित पटेल, दीपक मिश्रा, राजेश वर्मा, ऋषभ विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

