

नर्मदापुरम / श्री 1008 दादाजी धूनी वाले के कृपा पात्र शिष्य श्री श्री शिवानंद जी महाराज के तत्वाधान में चातुर्मास के द्वारा 51 दिवसीय अनुष्ठान का समापन आज 17 सितंबर 2026 गुरुवार को हो रहा है। इस हवन को इंटरनेशनल बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड में पंजीकृत किया है एवं संबंधित टीम प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। ज्ञात होगी विगत वर्ष भी चातुर्मास के दौरान नर्मदापुरम में भी इस तरह का हवन किया गया था, जिसमें सभी नर्मदापुरम के धर्म प्रेमियों ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया था। यह आयोजन रायसेन जिला उदयपुरा के विदाई गार्डन में हो रहा है। महाराज जी की ख्याति इसी बात से है कि वह हवन में सोने, चांदी, विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटी, ड्राई फुड की आहुति देते हैं, जो कि कभी इस तरह का हवन पूर्व में किसी ने कभी सुना ही नहीं है।

