
नर्मदापुरम / बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सिवनी मालवा शाखा में बुधवार को बैंक का 92वां स्थापना दिवस ग्राहकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेमशंकर वर्मा, समाजसेवी यशवंत पटेल, टैगोर पब्लिक स्कूल के संचालक प्रवीण अवस्थी, देवेंद्र रघुवंशी, रणधीर सिंह रघुवंशी एवं विधानसभा प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने बैंक की सेवाओं एवं क्षेत्र के विकास में बैंकिंग संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। समाजसेवी श्री यशवंत पटेल ने ग्राहकों को मिल रही बैंक की बेहतर सुविधाओं की सराहना की।
शाखा प्रबंधक संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्राहकों को संबोधित करते हुए बैंक की विभिन्न सेवाओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अधिवक्ता राम यादव, मनीष साहू, ज्ञानेश्वर जाट, कैलाश मालवीय, मनीष बथाव, हेमंत मालवीय एवं पुखराज शर्मा सहित शाखा के उप प्रबंधक पवन साहू, कृषि अधिकारी विजय सैनी, उप प्रबंधक अक्षय चौखे एवं रवि उपस्थित रहे। अंत में शाखा प्रबंधक संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

