

नर्मदापुरम / तकनीकी क्षेत्र के पितामह भारत रत्न अभियंता शिरोमणि इंजी. मोक्ष गुंडम विश्वेश्वरैया की 165वीं जयंती सेवानिवृत्त इंजीनियर्स संघ नर्मदापुरम ने होटल प्राइम लैंड में मंचासीन इं.एस. आर. करैया की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथी इं.एम.के.सोनी, इं.व्ही एल.गुप्ता, विशिष्ट अतिथी इं. के.एस. राजपूत, उपप्रांताध्यक्ष, इं. के.के.मालवीय प्रांतीय संगठक, क्षेत्रीय सचिव इं. आई.एम.दुबे, इं.आर.डी.भाटी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, इं.पी.के.श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, इं.आर.बी. सूर्यवंशी जिला सचिव, इं.एन.डी.विंजोलिया जिला कोषाध्यक्ष, इं. राकेश गौड, क्षेत्रीय अध्यक्ष इं.सुभाष बरेले एवं इं.के.एस.राजपूत के कुशल मंच संचालन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साथियों के परिचय एवं मंचासीन अतिथियों एवं सभी इं. साथियों के द्वारा विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन बाद सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत कर इं. व्ही.एल.गुप्ता, इं.एम.के. सोनी, इं. के.के.मालवीय, इं.एस.आर.करैया, वर्तमान में सेवानिवृत सदस्य इं. राकेश गौड, इं.बी.एम.भट्ट का क्षेत्रीय अध्यक्ष इं.सुभाष बरेले, उपप्रांताध्यक्ष इं. के.एस.राजपूत, जिला सचिव इं.आर.बी.सूर्यवंशी के द्वारा शाल, श्रीफल, पुष्प एवं कंठ मालाओं के साथ-साथ सभी सदस्यों का पुष्प हार द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में क्षेत्रीय सचिव इं.आई.एम.दुबे द्वारा इं. विश्वेश्वरैया द्वारा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जिला सचिव इंजी.आर.बी.सूर्यवंशी ने बताया कि अभियंता दिवस को एकजुट होकर मानना चाहिए। साथ ही सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ.को शासन के प्रति कुछ अपूर्णताऐं है उन्हें पूर्ण करने, संघ की पत्रिका में समस्त पत्राचारों का संकलन एवं इं. विश्वेश्वरैया की जीवनी पर व प्रकाश डाला। प्रांतीय उपाध्यक्ष इं के.एस.राजपूत ने संघ से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन दिया एवं इं. विश्वेश्वरैया के जीवन के संस्मरण पर प्रकाश डाला। आगामी 30 सितंबर 2026 को शहडोल में तृतीय प्रांतीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक में शामिल होने हेतु सदस्यों से चर्चा की व जाने के लिए आग्रह किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष इं.सुभाष बरेले ने अपने उद्बोधन में भारतरत्न इं. मोक्ष गुंडम विश्व वेशवरैया के जीवन के कार्य एवं उनसे जुड़े संस्मरणों पर प्रकाश डाला एवं सदस्यों को संघ के प्रति निष्ठावान होने एवं आज के परिवेश में सब साथ रहे। आने वाला समय खुशहाल रहेगा का संदेश दिया। अपने चिर परिचित अंदाजी उध्दबोधन में शेरो शायरी द्वारा सबके दिलों को जीत लिया।
कार्यक्रम में शोभा बढाने वाले सदस्य इं.ए.आर.खान ,इं.रघुनाथ पटेल,इं.एम.एल.चंद्रौल, इं.आर.के.दीक्षित, इं.एम.एल. माहुले, इं.सी.के.दीवान,इं.मोनी जान, इं.के.पी.बांके,इं.आर.के. सैनी, इं.बी.के.उपाध्याय, इं.डी. के.मिश्रा, इं.नागेश दुबे, इं.व्ही. एन.अरोरा, इं. एम.एस.पाटनकर, इं. सूरज तलरेजा, इं.एस.एस. गोस्वामी, इं.एम.एल.भावसार, इं.एंथोनी टिग्गा, इं.अरुण महालहा, इं.पी.एन.यादव, इं. आर.के.चौधरी इं.विपिन तिवारी, इं.विजय कम्वोज आदि इंजीनियरों का जमावड़ा देखने को मिला।
अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. सुभाष बरेले द्वारा सभी का धन्यवाद एवं सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष इं.पी.के.श्रीवास्तव के छोटे भाई अनिल श्रीवास्तव की पत्नी स्व.श्रीमती संध्या का देव लोक गमन पर समस्त साथियों ने ईश्वर से परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों स्थान दें, के साथ दो मिनट का मौन धारण किया।

