
नर्मदा पुरम / सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी भोपाल पश्चिम मध्य रेल बुधवार को 4.30 बजे बानापुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुचे। इस दौरान पत्रकार संघ अध्यक्ष नन्दकिशोर व्यास, नपाध्यक्ष रितेश जैन, पत्रकार संघ उपाध्यक्ष राजू राठौर, पत्रकार नकुल मालवीय, सुधीर मालवीय, रामशंकर शर्मा, पार्षद ईश्वरदास जमींदार, कमलेश लौवंशी, अधिवक्ता गोविंद व्यास, रितेश मालवीय, धनंजय बैरागी, जेनू लौवंशी सहित गणमान्य नागरिकों ने उनसे मुलाकात कर बानापुरा में रेल ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर 01 सितम्बर 2026 को दिए गए ज्ञापन के विषय में चर्चा की। बानापुरा में शीघ्र मांग की गई रेलों के ठहराव की बात कही।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री त्यागी ने दोनों प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने, आरपीएफ पुलिस चौकी स्थापित करने, एकल टिकिट खिड़की से हो रही समस्या को हल करने की बात कही । ततपश्चात उन्होंने बानापुरा रेलवे स्टेशन के अप, डाउन दोनों प्लेटफार्म का निरीक्षण कर प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने हेतु निर्देश दिए। वहीं अमृत भारत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यो को देखा। नए बन रहें टिकट कक्ष का निरीक्षण कर और उसके ऊपर बने कक्ष को देखा। इसी के साथ पुराने बने हुए फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर उसके रंग रोगन कराने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बानापुरा स्टेशन मास्टर सियाराम सिंह सहित रेलवे स्टाप शामिल रहा।

