
नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति एवं पुरुष द्वारा चित्रगुप्त घाट पर कल सुबह 7 बजे से साफ सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी श्रीमती प्रीति खरे और सुमन वर्मा ने देते हुए बताया कि घाटों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संकल्प भी समाज द्वारा लिया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मातृशक्ति एवं पुरुषों द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता पखवाड़े के तहत सामूहिक श्रमदान एवं घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ लेंगे। स्वच्छता अभियान के बाद शाम 6:30 बजे से मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर आतिशबाजी की जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

