

नर्मदापुरम / हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी द चैम्प्स फन स्कूल में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को निखारने के उद्देश्य से पब्लिक स्पीकिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वुधवार को प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. आशीष चटर्जी के स्वागत एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ हुआ। उन्होंने बच्चों को निर्भीक होकर अपनी बात रखने और पूरे आत्मविश्वास से बोलने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्राइमरी की कक्षा फर्स्ट से फोर्थ तथा प्री-प्राइमरी की प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने क्लास टीचर, प्रसिद्ध क्रिकेटर, प्रेरणादायक व्यक्तित्व, पसंदीदा त्योहार, योग, कठिन परिश्रम एवं छोटे प्रयासों के महत्व जैसे विविध विषयों पर अपनी-अपनी स्पीच प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को सरल, स्पष्ट और आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से व्यक्त किया।
प्राइमरी वर्ग का मूल्यांकन एकेडेमिक कोऑर्डिनेटर सुश्री स्नेहा शर्मा एवं शिक्षिका श्रीमती ख्याति गोय्या ने किया। प्री-प्राइमरी वर्ग के निर्णायक मंडल में वाइस प्रिंसिपल श्रीमती काकोली रे चौहान एवं शिक्षिका श्रीमती स्नेहा राजपूत रहीं। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर बच्चों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रिंसिपल डॉ. आशीष चटर्जी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें अच्छे से, स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ बोलने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण में क्वालिफाई करने वाले प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी के विद्यार्थी भाग लेंगे।

