
नर्मदापुरम / शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी स्थित मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र क्रमांक 1622 में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी एवं बीकॉम सहित स्नातकोत्तर तथा विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए विद्यार्थी MPOnline पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भोज मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. रंधावा ने बताया कि मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का प्रमुख लाभ इसकी लचीली शिक्षा व्यवस्था है। नौकरीपेशा, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे अध्ययन कर सकते हैं।विश्वविद्यालय द्वारा किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है।उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में UGC तथा NAAC ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री के अंतर्गत ऑनलाइन e-SLM, भोजदर्शन वीडियो तथा भोजवाणी ऑडियो लेक्चर की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक अध्ययनार्थी प्रवेश एवं पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी स्थित भोज मुक्त अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

