
नर्मदापुरम / नई दिल्ली में आयोजित आल इंडिया थल सेना कैंप में सफलता का परचम लहराकर वापस लौटे 13 मध्य प्रदेश बटालियन के समेरिटंस स्कूल के कैडेट्स प्रियांश मिश्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कैडेट् को खुली जीप मे विद्यालय लाया गया। बाद में बटालियन से पधारे अतिथि सूबेदार मेहराम, हवलदार सत्यदेव सिंह, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, प्रदीप यादव, विजय श्रीवास्तव, स्नेहा उपाध्याय, प्रभारी अधिकारी राजेंद्र रघुवंशी, प्रभारी अंशु गौर, प्रमोद शर्मा ने प्रियांश को मोमेंटो एवं मैडल पहनकर अभिनंदन किया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्या ने कैडेट्स की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और विद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि कैडेट् की कड़ी मेहनत और अनुशासन ने दिल्ली के राष्ट्रीय मंच पर स्कूल का नाम रोशन किया है।कैंप से लौटे एनसीसी कैडेट प्रियांश मिश्रा ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि दिल्ली के थल सेना कैंप में देश भर से आए कैडेट्स के बीच कड़ी प्रतियोगिताओं जैसे शूटिंग, मैप रीडिंग और ऑब्सटैकल ट्रेनिंग में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रियांश के माता पिता दीपक मिश्रा, सरोज मिश्रा बहुत उपस्थित रहे।

