
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ ग्राम मांगरोल में विगत दिवस एक महिला की धारदार वस्तु से हत्या करने का मामला सामने आया था। गांव के पास ही ढोड़ई से सांगा खेड़ा रोड पर महिला का शव बरामद किया गया था । प्रथम दृष्टया का मामला सामने आया था। चाकू जैसे धारदार हथियार से हत्या की गई । इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा । बताया जाता है कि महिला मृतिका आशा बाई पति लीलाधर यादव सुबह खेत के लिए निकली थी और कुछ देर बाद उनका शव पास में ही मिला इससे गांव में सनसनी फैल गई थी। खबर मिलते ही माखन नगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर भी पहुंच गई थीं और इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है । बताया जाता है कि पेट और उसके ऊपरी हिस्से में महिला पर वार किया गया था । अब पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

