


नर्मदापुरम / सभी पूजा में सर्वप्रथम पूजे जाने वाले श्री गणेश जी की स्थापना हेतु देर रात तक भक्तों का ट्रैक्टर ट्राली से ले जाने का सिलसिला जारी रहा। प्रतिमा के आगे डीजे ढोल धमाकों के साथ अपने गणपति बप्पा को विराजित करने नाचते गाते भक्तों में उत्साह दिखा। प्रत्येक घर में इको फ्रेंडली मिट्टी के गणेश विराजित हो रहे है। गणेश जी को हर घर में विराजित कर छोटे-छोटे बच्चे सुबह, शाम, पूजा, आरती करते हैं। घरों में लाइटिंग एवं सीरीज लगाकर 10 दिन गणपति बप्पा की सेवा करते हैं, मोदक का भोग लगाते है । बाजार में रविवार को मिट्टी के गणेश भगवान की प्रतिमा खरीदने वालों की स्टाल पर भीड़ लगी रही। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा भी मूर्तिकारों के पास जाकर मूर्तियों को चेक किया, उन्होंने उन्हें साफ निर्देश दिया मूर्तिकारों को साफ निर्देश दिया कि कोई भी प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति ना बनाएं सिर्फ मिट्टी की मूर्ति बनाएं जो की विसर्जन के दौरान पानी में घुल सके। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिव्यांग स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए गए गणेश प्रतिमाएं भी खरीदने लोग पहुंचे। इन मिट्टी गणेश प्रतिमाओं का कोई मोल नहीं था, बच्चों के उत्साह के लिए लोग स्वेच्छा राशि देकर गणेश भगवान खरीद रहे थे।

