
नर्मदापुरम / सर्व आदिवासी समाज नर्मदापुरम द्वारा समाज की विभिन्न मांगों एवं अधिकारों को लेकर विशाल महा आंदोलन का आयोजन आगामी 15 सितंबर 2026, मंगलवार को माखन नगर तहसील कार्यालय के सामने किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम ने इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में माखन नगर पहुंचने की अपील की है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि आदिवासी समाज की जायज मांगों और उनके अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके अधिकारों, सम्मान और न्याय से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे आदिवासी भाइयों के साथ हमारी पूरी संवेदनाएं और समर्थन है। मैं जिले के सभी कांग्रेसजनों से अपील करता हूं कि 15 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में माखन नगर पहुंचकर आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती प्रदान करें। इसी विषय पर आगे
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव वंचित, शोषित एवं आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी कांग्रेसजनों से अपील की गई है कि वे 15 सितंबर को माखन नगर तहसील कार्यालय के सामने आयोजित महा आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर आदिवासी समाज की मांगों का समर्थन एवं सहयोग करें। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

