

नर्मदापुरम / समाजसेवा, कला, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति व्दारा हिन्दी दिवस पर अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को मैहर में किया गया। जिसमें समूचे भारत से 50 से अधिक साहित्यकारों, अतिथियों व आयोजकों ने सहभागिता की।
समिति के किशोर करैया केप्टिन ने बताया कि मां शारदा के पावन धाम मैहर में देश के सुप्रसिद्ध कवियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के सानिध्य में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार 13 सितंबर को अखिल भारतीय कवि समागम एंव सम्मान समारोह दयाल श्री गार्डन में किया गया। समिति के हंस राय ने बताया की काव्य महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों से आए कवियों को आमंत्रित किया गया। कवियों के काव्य पाठ उपरांत सभी का समिति व्दारा साहित्य गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दो कवियों का सम्मान किया ….
नर्मदा आव्हान सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष हिंदी दिवस पर मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट कवियों का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष दो कवियों का सम्मान किया गया। प्रथम सम्मान पं. ओंकार तिवारी स्मृति अलंकरण सुधीर पांडे जबलपुर को दिया गया। वहीं डॉ. राजा करैया स्मृति अलंकरण सम्मान मेकलसुता पात्र भंडार नर्मदापुरम् द्वारा अनिल मिश्रा उमरिया को दिया गया है। दोनों सम्मानित कवियों को कवियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
ये रहे उपस्थित….
आयोजन में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर डाॅ. विदिशा मुखर्जी, संयोजिका मधु जैन, डॉ. अशोक अवधिया, कार्यक्रम अध्यक्ष मनोहर मनोज, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यभान सिंह, ठाकुर प्रसाद कुशवाहा, शंकर बटोही भोपाल, विजय बागरी, मनीष तिवारी जबलपुर, पंकज अंगार ललितपुर, केशव प्रसाद कुशवाहा, संतोष सागर विदिशा, आजाद वतन वर्मा सतना, सुनील कहरी भोपाल उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में अमित बिल्लौरे सोहागपुर, सावन सेजकर नर्मदापुरम्, अश्विनी कुमार चित्रकूट ने सहयोग किया।

