
नर्मदापुरम / अयोध्यावासी वैश्य गुप्ता महिला शक्ति ने संकल्प लिया कि गणेश उत्सव, केवल धार्मिक उत्साह तक सीमित न रखते हुए उसे सामाज हित में जोड़ा जाएगा। महिलाओं द्वारा जरुरतमंदों को सहायता, स्वच्छता, जागरूकता जैसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख शांति, समृद्धि लाये hm सब ऐसी कामना करते हैं। साथ ही, हम कामना करते हैं, हर धार्मिक पर्व, समाज में प्रेम, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करें।
इस आयोजन में श्रीमती सुषमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, काजल गुप्ता, मोनिका गुप्ता, अवनि गुप्ता, शिवांगी गुप्ता उपस्थित रही।

