नर्मदापुरम / थाना कोतवाली में डीजे संचालकों की एसडीओपी जितेन्द्र पाठक एवं थाना प्रभारी कोतवाली गौरव बुन्देला द्वारा मीटिंग ली गई। जिसमें डीजे संचालकों को निर्देश दिए गए कि वह गणेश जी की स्थापना के समय एवं विसर्जन के समय डीजे का साउंड कम रखेंगे ताकि आम जनता को कोई तकलीफ न हो। एसडीओपी श्री पाठक द्वारा यह हिदायत भी दी गई कि यदि डीजे संचालक इन बातों पर अमल नहीं करते हैं और तेज़ आवाज़ में बजाते हैं, तो डीजे जप्त कर कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में डीजे संचालक अध्यक्ष गौरव गौर, गौतम यादव, अंकुश एवं 15 डीजे संचालक उपस्थित रहे।

