नर्मदापुरम / वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव ने बताया कि ग्राम बैंगनिया से बाबा पटेल ने सूचना दी कि उनके खेत में बने फार्म हाउस में रखी खाद की बोरी हटा रहे थे, तब उन्हें वहां एक बहुत बड़ा सांप दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन से टीम अभय चौरे, मोहित मेहरा ने जाकर उस सांप जो कि (indiya black Cobra/highly venomous) करीब 5 फीट को सावधानी से सुरक्षित रेस्क्यू कर वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया।

