
नर्मदापुरम / रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में मालती राय महापौर भोपाल ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा, जन कल्याणकारी योजनाओ और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनता के बीच ले जाना है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा इससे दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, युवा और समाज के विभिन्न वर्ग इसमें सहभागिता करेंगे। 17 दिसंबर सोमवार को 7:30 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम प्रदेश के सभी 71930 बूथों पर आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक परिवार दीपक प्रज्वलन कर इस संकल्प का सहभागी बनेगा। हर एक दिया प्रधानमंत्री के 25 वर्ष की जन सेवा के प्रति आभार तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। पार्टी कार्यकर्ता सभी लाभार्थी के घर जाकर आशीर्वाद का दिया प्रज्वलित करेंगे। 2 अक्टूबर को प्रदेश में ‘स्वच्छता अभियान’ चलाया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महापौर ने बताया कि भाजपा हर वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाती है, लेकिन इस बार 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री) के रूप में 25 साल पूरे कर रहे हैं। इसलिए हमने जनसेवा और समर्पण के इस संदेश को जन-जन पहुंचने के लिए एक महीने का सेवा संकल्प अभियान मनाने का निर्णय लिया है। आज के दौर में जहां सरकारों का 5 वर्ष पूरा होना एक उपलब्धि होता, वहीं भारत जैसे विशाल और विविधता पूर्ण लोकतंत्र में 25 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद पाना और उनकी सेवा करना अपने आप में साधारण और लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय भी । प्रधानमंत्री ने देश के 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान किया। 12 करोड़ शौचालय का निर्माण करने के साथ 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा। 80 करोड लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने के साथ देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। 200 करोड़ कोविड के मुफ्त टीके उपलब्ध कराना सामान्य घटना नहीं है, यह सामान्य परिवर्तन नहीं है। बल्कि वह परिवर्तन है, जो हम लोगों के जीवन में लाने का उनका प्रयास रहा है और उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास रहा है। जब उन्होंने देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे से देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, पॉलिसी पैरालिसिस का दौर था और हमारी इकोनॉमी को फ्रेजाइल 5 के रूप में देखा जाता है। लेकिन आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की जो अलग पहचान बनी है भारत की साख और सम्मान में जो लगातार वृद्धि हुई यह उसी का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 37 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिला है, जो 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का सम्मान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आतंकवाद लगभग समाप्ति की ओर है और नक्सलवाद को मध्य प्रदेश सहित देश वर्ष समाप्त कर दिया है। नक्सल प्रभावित देश के 200 से अधिक जिलों में आज जल जीवन पूरी तरह प्रगति पर है। प्रधानमंत्री वूमेन लेड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से देश की महिलाओं को उनका अधिकार और नीति निर्धारण में उनकी का उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मालती राय महापौर भोपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, राज्य सभा सांसद माया नारोलिया, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, कुंवर सिंह यादव, अखिलेश खंडेलवाल, विनीत गौर एवं अमित माहला एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

