
नर्मदापुरम / इटारसी / सेंट जोसेफ़ कांवेंट स्कूल इटारसी के छात्र पार्थ विष्णु पांडेय का संभाग स्तरीय बास्केट बॉल से राज्य स्तरीय बास्केट बॉल टीम में पांचवे स्थान पर चयन हुआ है। आपको बता दे कि खिलाड़ी पार्थ पांडेय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के भतीजे एवं इटारसी क्रिकेट एसोशियशन के अध्यक्ष विष्णु पांडेय के पुत्र हैं। आगामी दिनों में मध्यप्रदेश के शहडोल में होने वाली बास्केट बॉल की राज्य स्तरीय टीम में पार्थ अपने खेल का प्रदर्शन देंगे। उनके चयन होने पर उनके परिजनों के साथ ही उनके शुभचिंतको ने पार्थ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये पार्थ से बेहतर खेल के प्रदर्शन करने की उम्मीद की है।

