
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / योगासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभिमन्यु यादव ने विद्याभारती मध्य क्षेत्र द्वारा आयोजित 37वें क्षेत्रीय खेलकूद योगासन-2026 में रिदमिक योगासन (पेयर) की U-19 बॉय वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले एवं मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 सितंबर 2026 तक डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ में किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अभिमन्यु यादव का चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए असम में होने वाले आयोजन हेतु किया गया है। लगभग 20 दिन बाद अभिमन्यु असम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने योग कौशल का प्रदर्शन करेंगे। पिता एडवोकेट राम यादव एवं माता विकासखंड स्त्रोत समन्वयक संगीता यादव ने भी अभिमन्यु की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
परिजनों एवं शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि अभिमन्यु असम में भी शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

