
नर्मदापुरम / नानपा कजलास कूलढा के ग्रामवासियों की सड़क निर्माण, रेत खदान वैध किए जाने और सड़क मरम्मतीकरण की तीनों मांग पर सासन एवं जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए हुए सभी मांगों पर तत्काल रूप से कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
जिसका विवरण निम्नानुसार है….
1. महाप्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा नर्मदापुरम जिले में नवीन रेत खदानों के रूप में नानपा एवं कजलवास को घोषित किया गया है। घोषित रेत खदानों को नियमानुसार नर्मदापुरम-2 रेत समूह में सम्मिलित किया गया है। जारी विवरण के अनुसार डोलरिया तहसील के ग्राम नानपा में खसरा क्रमांक 01 में कुल 78.873 हेक्टेयर में से 15.000 हेक्टेयर क्षेत्र तथा ग्राम कजलवास में खसरा क्रमांक 103 में कुल 53.393 हेक्टेयर में से 15.000 हेक्टेयर क्षेत्र रेत खदान के लिए घोषित किया गया है। इस प्रकार दोनों नवीन रेत खदानों में कुल 30.000 हेक्टेयर क्षेत्र निर्धारित किया गया है।
2. नवीन सड़क निर्माण के लिए सीईओ मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री ग्राम सड़क (पीएमजीएसवाई) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
3. वर्तमान में ग्रामीण जनो की सुविधा के लिए अस्थायी सड़क बनाई जा रही है।

