
नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने के मार्गदर्शन में माय भारत पोर्टल पर आयोजित विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजा गोस्वामी द्वारा छात्राओं को निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता, जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. हर्षा चाचाने ने कहा कि “देश के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के क्विज एवं संवादात्मक कार्यक्रम युवाओं के ज्ञान, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रत्येक युवा को विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।”
महाविद्यालय की छात्राओं ने क्विज में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित भारत, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण एवं समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्नों में अपनी रुचि प्रदर्शित की। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ स्वयंसेविकाओं एवं स्टेट कैंपर दुर्गा सूर्यवंशी, दीपिका राज, प्रिया सोनी, संजना नायर एवं कंचन काजले ने छात्राओं को क्विज में सहभागिता हेतु प्रेरित करने एवं पंजीयन प्रक्रिया में विशेष सहयोग प्रदान किया।

