

नर्मदापुरम / दिल्लोद / प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव के पिताजी के निधन का समाचार मिलने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के समन्वयक मानक अग्रवाल नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमसेन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के समन्वयक मानक अग्रवाल नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमसेन शुक्रवार दोपहर दिल्लोद गांव पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अवनीश भार्गव के स्वर्गीय पिताश्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

