
नर्मदापुरम / प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिव्यांग बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से मिट्टी से ईको-फ्रेंडली श्री गणेश प्रतिमाएँ तैयार की गई हैं। स्कूल के शिक्षकों द्वारा आमजन से आग्रह किया कि इन बच्चों की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भर बनने की कोशिश को प्रोत्साहन देने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए आप सपरिवार/स्नेहिल साथियों सहित हमारी संस्था के स्टॉल पर पधारें। आपकी उपस्थिति हमारे बच्चों के लिए केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला अनमोल प्रोत्साहन होगी।
17 दिनांक – 13 एवं 14 सितम्बर।
स्थान – संस्था परिसर एवं विवेकानंद घाट/आईटीआई रोड स्टॉल।
आइए, बच्चों के हुनर को सम्मान दें, मिट्टी के गणेश अपनाएँ एवं पर्यावरण बचाएँ।

