
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के ग्राम चतरखेड़ा में बजरंग बली के चबूतरे पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजन के दौरान भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
संजय रघुवंशी ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया।

