

नर्मदापुरम / इटारसी / किरातपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सावरिया राइस मिल में एक सांप दिखाई देने से कर्मचारियों में हलचल मच गई। सांप दिखाई देने की सूचना मिलने पर नवनीत सिंह ठाकुर द्वारा सर्पमित्र टीम को फोन कर जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही सर्पमित्र हर्ष प्रजापति, अमन प्रजापति एवं दीपक पवार मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
यह पूरा रेस्क्यू कार्य गुरुदेव वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव के निर्देशन में सुरक्षित तरीके से किया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने लोगों से सांप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान न पहुंचाने की अपील की।
सर्पमित्रों ने बताया कि रिहायशी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सांप दिखाई देने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। सांप को पकड़ने या मारने के बजाय तुरंत प्रशिक्षित सर्पमित्र अथवा वन विभाग को सूचना देनी चाहिए।
रेस्क्यू टीम:
🐍 सर्पमित्र हर्ष प्रजापति,
🐍 अमन प्रजापति,
🐍 दीपक पवार।

