
नर्मदापुरम / पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिवनी मालवा में दिनांक 03/09/2026 को कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के मध्य पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका विषय टीबी और एड्स जैसी बीमारियां थी। यह कार्यक्रम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिवनी मालवा द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सिविल अस्पताल से डॉक्टर कांति बाथम, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और उमंग स्वास्थ्य केंद्र के परामर्शदाता ईश्वर बिश्नोई का आगमन हुआ। प्राचार्य मोहनलाल राठौर द्वारा अतिथिगणों का हरित स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर कांति बाथम, बीएमओ के द्वारा विद्यार्थियों को टीबी एवं एड्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस विषय पर विद्यार्थियों ने जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संदेशपरक पोस्टर बनाएं जिनकी टीम के द्वारा सराहना की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्रीमती शिम्पी गुप्ता, प्रदीप कुमार, श्रीमती सफीना अली सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

