
नर्मदापुरम / शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी की बी.कॉम. तृतीय वर्ष की छात्रा झलक अग्रवाल ने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा आयोजित एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा, जून 2026 सत्र में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
झलक अग्रवाल ने ग्रुप-1 के चार प्रश्नपत्रों में कुल 400 में से 203 अंक (50.75 प्रतिशत) प्राप्त कर ग्रुप-1 उत्तीर्ण किया। परीक्षा परिणाम 25 अगस्त 2026 को घोषित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि “झलक की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ व्यावसायिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। महाविद्यालय छात्राओं के कैरियर निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।”
महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने झलक अग्रवाल को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

