

नर्मदापुरम / माखन नगर / मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर अनुसार शासकीय सांदीपनि विद्यालय माखननगर में दिनांक 2 सितंबर को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुषमा पीपरे, संस्था प्राचार्य के के दुबे, बीआरसी कमलेश वर्मा, सपना गौर, रितु दुबे एवं विकासखंड क्रीडा प्रभारी सुनील शर्मा द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं अक्षत, पुष्प अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पिपरिया विकासखंड के कीड़ा प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा किया गया।
खेल प्रतियोगिता में जिले के 6 विकासखंडों के बालक बालिकाओं की 70 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बालक 14 वर्ष विजेता नर्मदापुरम उपविजेता माखननगर, बालिका 14 वर्ष विजेता नर्मदापुरम उपविजेता पिपरिया,बालक 17 वर्ष विजेता सिवनी मालवा उप विजेता माखननगर, बालिका 17 वर्ष विजेता सुहागपुर उपविजेता नर्मदापुरम,बालक 19 वर्ष विजेता नर्मदापुरम उपविजेता सुहागपुर बालिका 19 वर्ष विजेता सुहागपुर उप विजेता सिवनी मालवा रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को जिला कीड़ा अधिकारी वंदना रघुवंशी द्वारा ट्राफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विभिन्न विकासखंडों से पधारे खेल शिक्षक बख्तावर खान मुकेश गोस्वामी, अर्पण दुबे, राकेश सराठे, आदर्श पाराशर, कलीराम अहिरवार,सुमित पटेल, अशफाक अली, अंकिता मंडलोई, नैना शर्मा, भावना सोलंकी, सौरभ मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, जया मालवीय, राजेश माझी, गजेंद्र यादव, हिमांशी यादव, शिवांगी यादव, चंदा मिश्रा, सुजल शर्मा, आदर्श शर्मा, पीयूष कहार, अभिषेक राजावत, अश्वनी राजपूत, कमलेश वर्मा, सपना दीक्षित एवं सुषमा अहिरवार द्वारा प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई।
अंत में माखन नगर विकासखंड कीड़ा प्रभारी सुनील शर्मा द्वारा सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

