
नर्मदापुरम / जिले में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया गया कि बनखेड़ी थाना अंतर्गत निवासी पवन बृजेश कुमार कसेरा के खाते से किसी साइबर ठग ने फोन पे के माध्यम से एक लाख 16 हजार रूपए उड़ा दिए जिस पर बनखेड़ी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वही दूसरी घटना पथरौटा थाना अंतर्गत एमईएस के पास रहने वाले लक्ष्मी नारायण छापा के साथ हुई जिसमें साइबर ठग ने धोखाधड़ी पूर्वक उनके खाते से 52 ,219 रुपए उड़ा दिए। जिस पर पथरौटा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

