
नर्मदापुरम / सोहागपुर / वन महकमे के वरिष्ठ अफसरों के दिशा निर्देशन में वन परिक्षेत्र सामान्य सोहागपुर एवं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की डॉग स्क्वॉड टीम ने वन्य प्राणी सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात के तौर पर रेलवे स्टेशन सोहागपुर स्थाई डेरा जमनी टोला में पारदी डेरो पर एवं आसपास लगे क्षेत्रों में गस्ती कार्य किया। साथ ही बच्चों महिलाएं एवं पुरुषों को वन्य प्राणी संरक्षण एवं महत्व पर समझाइए दी गई । शिकार आदि अवैध गतिविधियों के रोकथाम के लिए समय पर वन विभाग को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ऐसी किसी अवैध गतिविधियों में शामिल न होने की अपील की गई।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से डाग हेंडलर एवं वनपाल पदम सिंह राजपूत एवं सोहागपुर सामान्य से उत्तम गीते वनरक्षक व अवरार खान रेस्क्यू प्रभारी द्वारा उक्त अभियान में उल्लेखनीय योगदान किया गया।

