

नर्मदापुरम / विद्यार्थियों को लोकतंत्र की जानकारी बढ़ाने औऱ उन्हें लोकतान्त्रिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए समेरिटन्स विद्यालय में छात्र संसद का गठन किया गया। सम्पूर्ण लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव में पीएम साक्षी यादव, होम मिनिस्टर लक्ष्य भार्गव औऱ
स्पीकर सृष्टि चौहान निर्वाचित हुई। इसके आलावा अन्य विभागों के मंत्री भी निर्वाचित हुए। इन सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
छात्र सांसद के गठन और प्रक्रिया के संबंध में प्रभारी श्रीमती सिम्मी झा ने बताया की विद्यालय में विद्यार्थियों को लोकतंत्र की जानकारी देने के उद्देश्य से यह गतिविधि की जाती है। उन्होंने बताया कि इससे विद्यार्थी लोकतंत्र से तो परिचित होते ही हैं साथ ही वे देश औऱ समाज के प्रति संवेदनशील भी बनते हैं।
उन्होंने बताया कि छात्र संसद के गठन के लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया का पालन किया जाता है। पिछले दिनों विद्यालय में गोपनीय वोटिंग कराई गई थी, बाद में परिणाम घोषित किये गाय औऱ बुधवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ।
इसके एक दिन पूर्व पिछले साल कि छात्र संसद के कार्यकाल का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र प्रतिनिधियों को उनके श्रेष्ठ कार्य केबलिये सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण कार्यकम में डायरेक्टर डा. आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह एक बड़ा दायित्व है, जिसे आप सभी को पूरी ईमानदारी से निभाना है।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी, मैनेजर शिखा खम्परिया, विक्रांत खम्परिया, सचिन खम्परिया, संजय लायल, अंशु गौर, लीना देवास्कर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन नीलम तिवारी ने किया।

