
नर्मदापुरम / वार्ड नंबर 18 स्थित गार्डन में लंबे समय से फैली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर राजेंद्र मालवीय ने क्षेत्र की पार्षद मीना वर्मा से फोन पर सफाई करवाने का आग्रह किया गया। आरोप है कि समस्या के समाधान पर चर्चा करने के बजाय बातचीत के दौरान नागरिक से उसकी “हैसियत” पूछी गई। इस मामले को लेकर राजेंद्र मालवीय ने बताया कि नगरपालिका अधिकारियों के संज्ञान में लाकर गार्डन की सफाई तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति का व्यक्तिगत अपमान करना नहीं, बल्कि वार्ड की समस्या का समाधान और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

