
नर्मदापुरम / वार्ड क्रमांक 3 पार्षद लीला बसंत सैनी के शिकायती पत्र के अनुसार विलासवाड़ा क्षेत्र में दिगंबर पुस्तक भंडार के पीछे सीवर लाइन कंपनी द्वारा पुरानी नाली को विगत 6 माह से अवरुद्ध किए जाने के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) एवं नगर पालिका अध्यक्ष को वार्ड वासियों द्वारा समस्या संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।
अजय सैनी पूर्व पार्षद ने ज्ञापन में बताया गया कि पुरानी नाली लंबे समय से बंद होने के कारण क्षेत्र में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर होने की आशंका है, जिससे स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा गंदा पानी जमा होने से आसपास के क्षेत्र में असुविधा की स्थिति बनी हुई है, वार्डवासी दीपेश दिगंबर एवं फखरी मुल्ला जी ने बताया की निकासी नहीं होने के कारण पानी घरों में बैठ रहा है जिससे सीपेज की समस्या उत्पन्न हो रही है
क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा किए गए अवरोध को तत्काल हटवाकर पुरानी नाली को सुचारू कराया जाए तथा लापरवाही के लिए संबंधित कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि नगर पालिका के संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि वार्डवासियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिल सके, ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अजय सैनी, दीपेश दिगंबर, फाखरी मुल्लाजी, सौरभ शर्मा, तरुण शर्मा, प्रवीन शर्मा, पंकज पचौरी आदि उपस्थित थे।

